आगामी 14 जून से 20 जून तक उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आहूत किया गया

0

आगामी 14 जून से 20 जून तक उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आहूत किया गया है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल कहा कि बजट समावेशी बजट हो और प्रदेश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाए इस पर विशेष फोकस रखा गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में स्टेकहोल्डरों के साथ बजट को लेकर बैठक की गई। इस चर्चा के दौरान उनके तमाम विचार भी लिए गए जिसे बजट में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बजट में प्रदेश का विकास कैसे हो, पलायन कैसे रोका जाए, रोजगार को कैसे बढ़ावा दिया जाए, इसके साथ-साथ और भी कई विभिन्न पहलुओं को भी शामिल किया जा रहा है जिससे सीधे आम जनता को इसका लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed