मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के जरिए जनता से व्यायाम करने की अपील की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के जरिए जनता से व्यायाम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग स्वस्थ और निरोगी रहें इसके लिए व्यायाम करना जरूरी है। सीएम धामी ने कहा कि जिस प्रकार संतुलित आहार से शरीर को पोषण मिलता है, उसी प्रकार व्यायाम से भी शरीर दीर्घ समय तक हृष्ट-पुष्ट एवं निरोगी बना रहता है। सीएम धामी ने कहा कि मेरी आप सभी से अपील है कि नियमित व्यायाम करें और जीवन में एक नई ऊर्जा के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें।
