अंकित आर्य भाजपा नेता और आरोपी पुलकित आर्य के भाई को पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष पद से हटाया गया वही विनोद आर्य और उनके पुत्र डॉ अंकित आर्य को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता। Uttrakhand 24×7 livenews
अंकिता हत्याकांड में आरोपी पुलकित आर्य के भाई अंकित आर्य को उत्तराखंड अन्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष पद से हटाया गया
अंकित आर्य भाजपा नेता है और आरोपी पुलकित आर्य का भाई है अंकिता हत्याकांड मे विनोद आर्य और अंकित आर्य निष्काषित भाजपा ने अंकिता हत्याकांड मे पुलकित आर्य की गिरफ़्तारी के बाद विनोद आर्य और उनके पुत्र डॉ अंकित आर्य को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह कार्यवाही की गयी है।अंकित आर्य जिसको राज्य सरकार ने उत्तराखंड अन्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष पद से हटाया है यही अंकित आर्य अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का भाई है
