आरोपियों के खिलाफ अदालत में 1महा में चार्जशीट दाखिल करते हुए सख्त सजा दिलाई जाएगी। डीजीपी अशोक कुमार। Uttrakhand24×7livenews
देहरादून उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी हाईप्रोफाइल अंकिता मर्डर केस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद पुलिस खासा संजीदा होकर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ अदालत में 1 माह में चार्जशीट दाखिल करते हुये सख्त सजा दिलाई जायेगी। पुलिस महानिदेशक ने कहा है कि अब ऐसे इलाके जहाँ तेजी से निर्माण व गतिविधियाँ बढी है ऐसे इलाके मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अब प्रस्ताव बनाकर रेगुलर पुलिस को दिलाये जायेंगें।
