मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय राज्य मंत्री जलशक्ति मंत्रालय श्री प्रहलाद पटेल ने भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड में जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से चल रहे विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के हर घर नल और हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूर्ण किया जायेगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र 01 रूपये में एवं शहरी गरीबों को 100 रूपये में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री जलशक्ति श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राज्य को हर संभव सहयोग दिया जायेगा। जो प्रकरण अभी प्रक्रिया में हैं, उनमें तेजी लाई जायेगी।
Related Articles
उत्तराखंड की तरह हिमाचल की जनता भी तोड़ेगी परिपाटी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand24×7livenews
सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनने की बात कही है। सीएम धामी कल हिमाचल प्रदेश में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए जा रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि जिस तरह से उत्तराखंड की जनता ने एक बार बीजेपी और एक बार […]
अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड और यूकॉस्ट द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन। Uttarakhand 24×7 Live news
अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड तथा उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा संयुक्त रूप आंचलिक विज्ञानं केंद्र , यूकॉस्ट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय था योजना का हिस्सा बनें। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्यमभूषण, डा0 अनिल प्रकाश जोशी रहे। कार्यक्रम […]
उत्तराखंड आम आदमी पार्टी नेता जोत सिंह बिष्ट ने अधीनस्थ चयन आयोग का बताया घोटाला आयोग, 2017 से हुई भर्ती प्रक्रिया की जांच की करी मांग
उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रभारी प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी मसूरी में पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी करने का आह्वान किया ।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में के बाद अब आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने […]