मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी आज रहे हरिद्वार दौरे,ज्वालापुर पीठ बाजार में गणेश महोत्सव कार्यक्रम में लिया हिस्सा।uklive24×7
ANCHOR :– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे। हरिद्वार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के 40 में ज्ञानदीक्षा समारोह में शिरकत की और विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं भी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ज्वालापुर के पीठ बाजार पहुंचे जहां मुख्यमंत्री ने गणेश महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गणेश पूजन भी किया। हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं और आयोजकों ने जोरदार स्वागत किया। हालाकि हरिद्वार दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से दूरी बनाकर रखी।
