छात्राओं को महिला और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261022-WA0125.jpg

देहरादून में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दून पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर विकासनगर कोतवाली पुलिस ने होशियार सिंह बुद्धूमल जैन बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं को महिला अपराधों से जुड़े कानूनों, उनके अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया।

देहरादून पुलिस के ‘पुलिस आपके द्वार’ अभियान के तहत विकासनगर कोतवाली पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। पुलिस ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति में सतर्क रहने, आत्मरक्षा के उपाय अपनाने और बिना डर अपनी बात सामने रखने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और अधिकारों की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 महिला पावर लाइन और 181 महिला हेल्पलाइन का उपयोग किया जा सकता है।
दून पुलिस का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उनमें सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और अपराधों की रोकथाम के लिए उन्हें सतर्क बनाना है। पुलिस ने अपील की कि किसी भी तरह के उत्पीड़न या साइबर अपराध का सामना करने पर चुप न रहें, बल्कि समय रहते संबंधित पुलिस से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed