चुनाव से पहले कांग्रेस पर सीएम धामी का हमला, 22 अक्टूबर से भाजपा निकालेगी लोकतंत्र बचाओ अराजकता मिटाओ यात्रा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261022-WA0124.jpg

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में सियासी पारा चढ़ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भीमौजूद रहे। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण और अराजकता की राजनीति कर रही है। अपनी नाकामियों का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ रही है। कांग्रेस के इसी नैरेटिव के खिलाफ भाजपा 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रदेश भर में लोकतंत्र बचाओ अराजकता मिटाओ यात्रा निकालेगी।

भाजपा की इस यात्रा के तहत 31 अक्टूबर को श्रीनगर, 2 नवंबर को देहरादून में 10 हजार कार्यकर्ताओं के साथ और 3 नवंबर को रुद्रपुर में पदयात्रा होगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को नकार कर भाजपा को चुना, लेकिन कांग्रेस आज भी अपनी राजनीति नहीं बदल पाई है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हार के डर से कांग्रेस कभी EVM पर तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है। दिल्ली में हुए आंदोलन के दौरान युवाओं को भड़काकर हिंसा कराने का आरोप भी सीएम ने लगाया। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और पूर्व CDS स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों की कड़ी निंदा की। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में 13 हजार एकड़ भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई, UCC, धर्मांतरण विरोधी कानून और नकल विरोधी कानून लागू किए गए, जिनका कांग्रेस ने विरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed