सीएम धामी ने जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी से की भेंट, विभिन्न धार्मिक विषयों पर हुई चर्चा । UK24X7LIVENEWS
सीएम धामी ने आज हरिद्वार में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी से की भेंट किया आशीर्वाद प्राप्त । इस दौरान महाराज जी से विभिन्न धार्मिक विषयों पर चर्चा के साथ-साथ मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा अमित जी के सानिध्य में रहना, उनके संपर्क में रहने से हमेशा प्रेरणा मिलती है और आज उनसे मिलकर उनका आशीर्वाद भी लिया है ।

स्वामी अवधेशानंद गिरी का कहना है की वह एक आध्यात्मिक व्यक्ति हैं और उनकी मुख्यमंत्री के साथ आध्यात्मिक चर्चा हुई है। जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुनः सीएम बनेंगे क्या इस तरह का कोई आशीर्वाद दिया है तो उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई चर्चा उनके साथ नहीं हुई है केवल आध्यात्मिक चर्चा हुई है।
