रायपुर में सत्यापन अभियान, 15 मकान मालिकों पर डेढ़ लाख का जुर्माना। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून में संदिग्धों की तलाश और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना रायपुर पुलिस ने तपोवन रोड, विष्णु लोक कॉलोनी और ब्लॉक रोड पर व्यापक अभियान चलाया।
अभियान के दौरान 295 किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों के साथ आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन में अनियमितता मिलने पर 15 भवन स्वामियों के चालान कर एक लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
वहीं, संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 25 लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई और पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 6,250 रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में सत्यापन अभियान जारी है।
