सीएम धामी का सख्त संदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261013-WA0060.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ चार घंटे से अधिक समय तक मैराथन बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, जनसुविधाओं और कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा और लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
सीएम धामी ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने, सीवर और पेयजल पाइपलाइन के अधूरे कार्य एक नवंबर तक पूरे करने और खोदी गई सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण कर जनता को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने को कहा।
मुख्यमंत्री ने आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था पुख्ता रखने, संज्ञेय अपराधों में तत्काल एफआईआर दर्ज करने तथा ऑपरेशन कालनेमि और सत्यापन अभियान में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
वहीं, कुंभ-2027 की तैयारियों की साप्ताहिक समीक्षा, आपदा प्रभावितों को तत्काल राहत, दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और भालू-तेंदुए के हमलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण कर शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed