पटेलनगर में पुलिस का सत्यापन अभियान, 45 भवन स्वामियों पर 4.50 लाख का जुर्माना। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून। एसएसपी के निर्देश पर दून पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र के ब्रह्मपुरी, लोहियानगर, आईएसबीटी और ट्रांसपोर्ट नगर में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान करीब 300 किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों के साथ आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 15 अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन किया गया।
वहीं, किरायेदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन न कराने सहित अन्य अनियमितताएं मिलने पर पुलिस ने 45 भवन स्वामियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए कुल 4 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
