बसंत विहार में नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी का खुलासा, नेपाली मूल का आरोपी गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261007-WA0028.jpg

देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में घर में नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दून पुलिस ने मामले में दिल्ली में टैक्सी चलाने वाले नेपाली मूल के एक आरोपी दिनेश सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल अर्टिगा कार बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, घर में काम करने वाला भरत थापा अपने अन्य साथियों के साथ वारदात में शामिल था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों से सामने आया कि गैंग के सदस्य घर में काम करने के बहाने पहले रेकी करते थे और फिर मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार आरोपी दिनेश सुनार दिल्ली में टैक्सी चलाता है और पुलिस के अनुसार अपनी टैक्सी से गैंग के सदस्यों को वारदात वाली जगह तक लाने और घटना के बाद वापस ले जाने का काम करता था। बसंत विहार की घटना के बाद उसे 50 हजार रुपये दिए गए थे, जबकि चोरी का माल बिकने के बाद बाकी हिस्सा देने की बात कही गई थी।

पुलिस ने आरोपी के पास से 27 हजार 500 रुपये की चोरी की नकदी, दो मोबाइल फोन और HR55 BB1055 नंबर की अर्टिगा कार बरामद की है। पूछताछ में भरत थापा समेत तीन अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed