फ़ायरिंग का आरोपी खानपुर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दबोचा, कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद । UK24X7LIVENEWS
थाना खानपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गिद्दावाली में देर रात्रि दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के व्यक्ति को गोली मार दी गई थी। गोली लगने से घायल अजीत कुमार का उपचार एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश में चल रहा है।
विधानसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने में जुटी खानपुर पुलिस ने घटना की जानकारी होते ही मुकदमा दर्ज कर तेजतर्रार SO खानपुर संजीव थपलियाल के कुशल एवं जुझारू नेतृत्व में उपरोक्त घटना को अंजाम देकर फरार अभियुक्तों की टेक्नीकल तरीके से तलाश करते हुए दिनांक 16-02-2022 को फ़ायरिंग करने के आरोपी फरार अभियुक्त विशाल निवासी गिद्दावाली को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस टीम-
1- SO खानपुर संजीव थपलियाल
2- SI नवीन चौहान (चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर)
3- SI विकास रावत
4- कां0 अनिल, 5- कां0 गोविंद, 6- कां0 कुलदीप
