भाजपा की प्रदेश कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान को घर-घर पहुंचाने का संकल्प, धामी बोले- पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा का बेहतर अवसर। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून | सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला
देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई।
हरिद्वार रोड कुआंवाला स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, अभियान के क्षेत्रीय संयोजक कुलदीप चहल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का बेहतर अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अभियान के क्षेत्रीय संयोजक कुलदीप चहल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन से साबित किया है कि सत्ता शक्ति नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यक्रमों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की।
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा सेवा अभियान को पूरी मजबूती से चलाएगी और प्रदेश संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल बनाने का प्रयास रहेगा।
भाजपा के अनुसार राज्य में मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन 16 सितंबर से और देशभर में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर यह अभियान 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से चलेगा।
इस दौरान सेवा, स्वच्छता, जनजागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
स्लग हिंदी में
