जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून में जिला योजना समिति सामान्य निर्वाचन 2026 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान और महापौर सौरभ थपलियाल ने सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं।
जिला पंचायत के 10 और नगर निगम देहरादून की सभी 15 सीटों पर सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, ऋषिकेश, मसूरी और डोईवाला में मतदान के जरिए सदस्य चुने गए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने सदस्यों से जनसमस्याओं के समाधान और जनपद के संतुलित विकास के लिए प्रभावी योजनाएं तैयार करने का आह्वान किया। वहीं, महापौर ने बिना भेदभाव के विकास कार्यों को गति देने की बात कही।
