रक्षाबंधन पर महिलाओं को धामी सरकार की सौगात, रोडवेज बसों में दो दिन मुफ्त सफर। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260828_175605.png

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की माताओं-बहनों और बेटियों के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और समान अवसरों से युक्त समाज का निर्माण करना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से महिला सम्मान और सशक्तीकरण के संकल्प के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed