धामी कैबिनेट के बड़े फैसले, रोजगार से लेकर पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर तक कई प्रस्तावों पर लगी मुहर। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260807_161424.png

आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देहरादून स्थित सचिवालय में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में जनहित, रोजगार, शिक्षा, पर्यटन, आधारभूत ढांचे और सुशासन से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट के प्रमुख फैसले इस प्रकार हैं—

1. गौ पालन योजना का दायरा बढ़ाने का फैसला।
2. उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली-2026 को मंजूरी।
3. अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास संचालन नियमावली-2026 को स्वीकृति।
4. उत्तराखंड ईको टूरिज्म समिति की संरचना में संशोधन को मंजूरी।
5. उत्तराखंड जीएसटी अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव पर मुहर।
6. हल्द्वानी में हाईकोर्ट परिसर के लिए भूमि हस्तांतरण को स्वीकृति।
7. उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय के लिए नए पद सृजित करने का निर्णय।
8. बंगाली अनुसूचित जाति सहायता कोष नियमावली में संशोधन को मंजूरी।
9. सहकारी समितियों की नियमावली में संशोधन का फैसला।
10. जल जीवन मिशन के तहत ग्राम समितियों को पेयजल योजनाओं के संचालन का नया प्रोटोकॉल लागू करने की मंजूरी।
11. उत्तराखंड वन विकास निगम की भर्ती नियमावली में संशोधन को स्वीकृति।
12. गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक विस्तारित करने के लिए एमओयू प्रस्ताव को मंजूरी।
13. उत्तराखंड औद्योगिक संबंध नियमावली-2026 को भी कैबिनेट की स्वीकृति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed