कांवड़ मेला: एसपी ऋषिकेश का निरीक्षण, पुलिस को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के सख्त निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news
कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए देहरादून पुलिस लगातार मैदान में है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसपी ऋषिकेश ने पाली तिराहा, आईडीपीएल पार्किंग, नटराज चौक, विस्थापित पार्किंग और गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्व निर्धारित रूट पर ही कांवड़ यात्रा संचालित कराने, श्रद्धालुओं के वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराने और मुख्य मार्गों को बाधारहित रखने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।
