ऑरेंज अलर्ट के बीच सीएम धामी का बड़ा आदेश, सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260728_165400.jpg

देहरादून: लगातार हो रही भारी बारिश और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, पेयजल और स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित एजेंसियों को पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोला जाए, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जाए और जरूरत पड़ने पर मशीनरी एवं अतिरिक्त संसाधनों को तत्काल मौके पर भेजा जाए।
सीएम धामी ने चारधाम यात्रा को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। खराब मौसम की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाए, यात्रा मार्गों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए और मौसम सामान्य होने पर ही आगे बढ़ने की अनुमति दी जाए। हेली सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखने और मौसम के अनुसार संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने बिजली, पेयजल और संचार सेवाओं में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर तत्काल बहाली सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयों, डॉक्टरों और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में राहत सामग्री का पर्याप्त भंडारण रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed