देहरादून में रेड अलर्ट: 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260709_173121.png

देहरादून में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई 2026 को जनपद में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश की संभावना है। इसी को देखते हुए देहरादून के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और संबंधित अधिकारियों से आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।
प्रशासन ने आपदा प्रबंधन, पुलिस, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन, जलभराव और पेड़ गिरने जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed