बैरागीवाला हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून पुलिस को बैरागीवाला हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन समेत तीन आरोपियों को हरियाणा के यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है।
13 जून को सहसपुर के बैरागीवाला गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। मारपीट में घायल विनोद कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अब तक इस मामले में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
