पांवटा सीमा पर स्थिति सामान्य, प्रशासन की नजर। Uttarakhand 24×7 Live news
पांवटा साहिब सीमा पर हालात पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में हैं। पंजाब से उत्तराखंड आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर प्रशासन और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने सीमा क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीमा पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
प्रशासन की ओर से निहंग समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ गुरुद्वारा पांवटा साहिब में सौहार्दपूर्ण वार्ता जारी है। अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
