50 हजार का इनामी हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक साल पुराने बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रॉपर्टी विवाद में अपने सौतेले भाई की हत्या की सुपारी दी थी।
राजपुर थाना क्षेत्र के जाखन में मई 2025 में अजय भटेजा की हत्या हुई थी। जांच में सामने आया कि मृतक के सौतेले भाई अमित भटेजा ने संपत्ति के लालच में सहारनपुर के शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी को हत्या की सुपारी दी थी। राजन और उसकी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
लगातार फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी अमित भटेजा को देहरादून पुलिस ने जिला न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने संपत्ति विवाद के चलते हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। पुलिस बरामद दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े कागजातों की भी जांच कर रही है।
एसएसपी देहरादून ने पुलिस टीम को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
