देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज, 7 जून तक बीएलए-2 नियुक्त करने की अपील। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी दलों से 7 जून तक प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 नियुक्त करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रह करेंगे। 1 जुलाई तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिकों के आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।
जिले के 13 लाख 76 हजार से अधिक मतदाताओं में से 80 प्रतिशत से ज्यादा की मैपिंग पूरी हो चुकी है। मतदाता सूची का प्रारूप 14 जुलाई को प्रकाशित होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में राजनीतिक दलों और नागरिकों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।
