मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल को दी 96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20260605_161344.jpg

नैनीताल। एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद भीमताल पहुंचकर क्षेत्रवासियों को बड़ी विकास सौगात दी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमताल के रामलीला मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 96 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत वाली 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नैनीताल जनपद सहित कुमाऊं क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया, जिनमें सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, पर्यटन विकास, सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार और अन्य जनहितकारी परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाते हुए उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *