जाखन हत्याकांड का खुलासा, सौतेले भाई ने रची साजिश। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून के जाखन स्थित कृष्णा विहार में हुए अजय बटेजा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सहारनपुर के हिस्ट्रीशीटर बदमाश जैकी उर्फ राजन को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने तकिये से मुंह दबाकर हत्या करने की बात कबूल की है।
पुलिस के मुताबिक हत्या की साजिश मृतक के सौतेले भाई अमित बटेजा ने रची थी। आरोपी को संपत्ति में हिस्सा देने और पुराने मुकदमे से बचाने का लालच दिया गया था। वारदात को आत्महत्या दिखाने की कोशिश भी की गई, लेकिन आरोपी सफल नहीं हो सका।
घटना के बाद आरोपी सीसीटीवी की डीवीआर लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने सर्विलांस, सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से आरोपी को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया। मामले में अमित बटेजा और हुमेरा उर्फ जोया अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
