मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल हादसे पर जताया गहरा शोक। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260518-WA0036.jpg

नैनीताल जनपद में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, जबकि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल देने की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को हरसंभव बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेशभर में इस हादसे को लेकर शोक की लहर है। लोग दिवंगतों को श्रद्धांजलि देते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *