राजकीय शोक में DIT यूनिवर्सिटी का सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260520-WA0116.jpg

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर प्रदेश में घोषित राजकीय शोक के दौरान सरकारी आदेशों की अवहेलना का मामला सामने आया है। शासन द्वारा तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई थी। साथ ही माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, उत्तराखंड द्वारा 19 मई 2026 को जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया था कि इस अवधि में राज्य के किसी भी शैक्षणिक संस्थान में सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
इसके बावजूद राजपुर क्षेत्र स्थित DIT University में मंगलवार शाम सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना राजपुर पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ सरकारी आदेशों की जानबूझकर अवहेलना करने के आरोप में धारा 223 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed