उत्तराखंड में हीट वेव अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग हीट वेव को लेकर अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश पर राज्यभर के अस्पतालों में हीटस्ट्रोक कक्ष बनाए जा रहे हैं। मरीजों के लिए ORS, दवाइयों और कूलिंग सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
NHM ने सभी जिलों को रोजाना हीट-सम्बंधित मामलों की रिपोर्ट IHIP पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बाहरी काम करने वाले श्रमिकों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। लोगों से दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप से बचने, हल्के कपड़े पहनने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की गई है।
स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे ने कहा कि हीट वेव से होने वाली मौतों को रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जबकि NHM निदेशक मनुज गोयल ने बताया कि राज्यभर में माइक्रो-लेवल प्लानिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।
