सीएम धामी से पूर्व मुख्यमंत्री निशंक समेत नेताओं की मुलाकात। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260514-WA0089.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक सांसद नरेश बंसल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और विधायक आशा नौटियाल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास में हुई इस बैठक के दौरान प्रदेश के विकास, जनहित योजनाओं और वर्तमान समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, पर्यटन, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और स्थानीय जनता की अपेक्षाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक को राज्य के विकास और संगठनात्मक समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed