उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260514-WA0088.jpg

भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण में 19 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान की घोषणा कर दी है। उत्तराखण्ड में यह प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर पूरी की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए व्यापक कार्यक्रम तय किया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग और कर्मचारियों के प्रशिक्षण का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संकलन करेंगे।
उत्तराखण्ड में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। वहीं 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। आयोग के निर्देशानुसार 10 जुलाई से 11 सितंबर तक सभी दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 11 हजार 733 पोलिंग बूथ हैं, जिनके सापेक्ष विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा अब तक 21 हजार 808 बीएलए तैनात किए जा चुके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed