धामी सरकार का रोजगार पर बड़ा फोकस,307 युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260514-WA0087.jpg

ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
मुख्य सेवक सदन में हुए कार्यक्रम में 243 चिकित्सा अधिकारी, 42 फार्मासिस्ट और 22 प्रयोगशाला सहायक व मशरूम पर्यवेक्षक शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नियुक्ति पत्र सिर्फ रोजगार का दस्तावेज नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका सबसे अहम है। दूरदराज के इलाकों में संकट के समय जनता की पहली उम्मीद यही कर्मी होते हैं। सीएम धामी ने कहा कि पिछले साढ़े 4 साल में 32 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। भर्ती प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता से हो रही हैं और प्रदेश में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू है। स्वास्थ्य सेवाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 62 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। 12 लाख मरीजों का 2200 करोड़ से ज्यादा का कैशलेस इलाज हो चुका है।
5 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, 2 निर्माणाधीन हैं। देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।
कृषि और उद्यानिकी पर उन्होंने कहा कि कीवी, ड्रैगन फ्रूट, हाई डेंसिटी सेब और मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed