एलयूसीसी घोटाले पर धन सिंह रावत का बड़ा बयान निवेशकों को न्याय दिलाने का भरोसा। Uttarakhand 24×7 Live news
बहुचर्चित एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई के बाद कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा है कि आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि एलयूसीसी ने पहाड़ के भोले-भाले लोगों को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी की। उन्होंने सीबीआई द्वारा पांच आरोपियों की गिरफ्तारी का स्वागत करते हुए कहा कि इससे हजारों निवेशकों को राहत मिली है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आर्थिक अपराधों के खिलाफ पूरी गंभीरता से काम कर रही हैं और पीड़ित निवेशकों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग पीड़ितों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं, जबकि सरकार लगातार पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रही है
