टंकी पर चढ़े प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का शिकंजा ,ज्योति रौतेला समेत पांच पर केस दर्ज। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260510-WA0040.jpg

देहरादून में नर्सिंग बेरोजगारों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया गया, सड़क जाम की गई और आत्मदाह की धमकी देकर प्रशासन पर दबाव बनाया गया।
वीओ:
पुलिस के अनुसार, ज्योति रौतेला अपने चार साथियों के साथ प्रतिबंधित पेयजल विभाग की पानी की टंकी पर चढ़ गई थीं। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नीचे नहीं उतरे। इस दौरान नीचे मौजूद अन्य प्रदर्शनकारियों ने धरना-प्रदर्शन और सड़क जाम कर यातायात बाधित किया।
पुलिस का कहना है कि 12 मई को ज्योति रौतेला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी भी दी। वहीं 13 मई को प्रशासन द्वारा उनकी मांगों का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने के बाद वे टंकी से नीचे उतरीं।
इस मामले में कोतवाली डालनवाला में ज्योति रौतेला और अन्य सहयोगियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed