चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260513-WA0078.jpg

देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा इस वर्ष नया कीर्तिमान रचती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में यात्रा प्रबंधन को लेकर श्रद्धालुओं का विश्वास लगातार बढ़ा है। 25 दिनों में ही 12 लाख 60 हजार से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं।
सबसे अधिक श्रद्धालु Kedarnath Temple पहुंचे हैं, जहां 22 दिनों में 5 लाख 23 हजार से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए। बुधवार को एक ही दिन में 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम में पूजा-अर्चना की।
सरकार द्वारा यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौसम पर लगातार नजर रखी जा रही है और खराब मौसम की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्लॉट मैनेजमेंट, भीड़ नियंत्रण और रियल टाइम डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम को प्रभावी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण होने के बाद यात्रा और अधिक सुगम हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed