मसूरी में ऑपरेशन प्रहार, यूपी पुलिस की वर्दी रखकर घूम रहा युवक गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news
मसूरी में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया। लाइब्रेरी चौक पर एक कार में उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी और पी-कैप मिलने पर पुलिस ने वाहन रोका। जांच में चालक विनय सिंह निवासी मेरठ नशे की हालत में वाहन चलाता मिला। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं और टोल टैक्स व पार्किंग शुल्क से बचने के लिए वह वर्दी और पी-कैप साथ रखता था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कार सीज कर दी।
अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म लगे वाहनों और अवैध पार्किंग के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। कुल 98 चालान किए गए, जिनमें नो पार्किंग के 67 चालान शामिल हैं। ड्रिंक एंड ड्राइव में 1 कार और 3 दोपहिया वाहन सीज किए गए।
