चंपावत दुष्कर्म मामले में पुलिस जांच का बड़ा खुलासा,सीसीटीवी और मेडिकल रिपोर्ट में जबरदस्ती के संकेत नहीं। Uttarakhand 24×7 Live news
चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप वाले मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में नामजद तीनों आरोपियों की घटनास्थल पर मौजूदगी नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर और मेडिकल रिपोर्ट में भी जबरदस्ती या संघर्ष के स्पष्ट संकेत नहीं पाए गए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग लड़की अपनी इच्छा से एक विवाह समारोह में गई थी। वहीं, कमल रावत पर बदले की भावना से सुनियोजित साजिश रचने का आरोप लगा है। मामले में फॉरेंसिक और डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है।
चंपावत पुलिस ने साफ कहा है कि महिला और बाल अपराधों के प्रति Zero Tolerance की नीति अपनाई जाएगी, लेकिन झूठे और भ्रामक आरोपों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
