डिजिटल होगी कॉपियों की जांच, जनवरी 2026 से लागू होगी नई व्यवस्था। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260503-WA0028.jpg

देहरादून में उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों और सम्बद्ध महाविद्यालयों में उत्तर पुस्तिकाओं के ऑन-स्क्रीन डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली लागू करने का फैसला किया है। अब कॉपियों की जांच पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और त्रुटिरहित बनेगी।
उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि नई व्यवस्था वर्तमान सेमेस्टर जनवरी 2026 से लागू की जाएगी। इससे परीक्षा परिणाम समय पर घोषित हो सकेंगे और छात्रों को सीधे लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि डिजिटल मूल्यांकन से कॉपियों के भौतिक परिवहन की जरूरत कम होगी, पुनर्मूल्यांकन में आसानी होगी और शिक्षकों को अपने संस्थानों से ही मूल्यांकन करने की सुविधा मिलेगी। नई प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए विश्वविद्यालयों को तकनीकी संसाधन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed