देहरादून में मासिक अपराध गोष्ठी, चारधाम यात्रा व वीकेंड ट्रैफिक पर सख्त निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। बैठक में वीकेंड पर्यटक सीजन और चारधाम यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक और कानून व्यवस्था पर विशेष फोकस किया गया।
एसएसपी ने निर्देश दिए कि आशारोड़ी से मसूरी तक रूट को सेक्टरों में बांटकर ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए, ड्रोन से निगरानी हो और मसूरी में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही पार्किंग की व्यवस्था बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए।
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत सत्यापन अभियान तेज करने, संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें बनाने को कहा गया।
इसके अलावा जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई, लंबित विवेचनाओं का निस्तारण और आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
