विकासनगर के दो कुख्यात अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260430-WA0146.jpg

देहरादून में पुलिस ने आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के दो कुख्यात अपराधियों राहुल कश्यप और आसिफ को जिला बदर कर दिया गया है।
दोनों पर चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गुंडा एक्ट की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई करते हुए जिला मजिस्ट्रेट से आदेश प्राप्त किया, जिसके बाद दोनों को 6 महीने के लिए देहरादून से बाहर कर दिया गया।
आज पुलिस ने ढोल-नगाड़ों और मुनादी के साथ दोनों को हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब सीमा तक छोड़ा और सख्त चेतावनी दी कि 6 महीने तक जिले में प्रवेश न करें, वरना कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने का संदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed