चुनावी जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी कार्यालयों में जश्न और आतिशबाजी। Uttarakhand 24×7 Live news
पांच राज्यों में चुनाव परिणाम आने के बाद उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह पार्टी कार्यालयों में जश्न का माहौल है, जहां कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, गुलाल लगाकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।
इस मौके पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह जीत देश की जनता के भरोसे और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि “गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिल चुका है,” जो इस बात का संकेत है कि देशभर में भाजपा के प्रति समर्थन लगातार बढ़ रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि जनता विकास, सुशासन और स्थिरता को प्राथमिकता दे रही है, और इसी कारण भाजपा को व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां भाजपा के 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने संघर्ष के दौरान अपनी जान गंवाई, लेकिन अंततः जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया और बदलाव के पक्ष में मतदान किया।
उन्होंने इस जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और केंद्र व राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं का परिणाम बताया। साथ ही, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी और कहा कि पार्टी आगे भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का
