हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260425-WA0022.jpg

हिमालय पुत्र के नाम से विख्यात स्व हेमवती नंदन बहुगुणा की 107 वीं जंयती पर राजधानी देहरादून के एम डी डी ए कॉम्पलेक्स में स्व बहुगुणा की मूर्ति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माल्यार्पण किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्व बहुगुणा ने भारत सरकार में अनेक पदों पर रहते हुए पहाड़ की चिंता की और उसके विकास के लिए काम किया। सीएम ने कहा कि पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुफ्त शासन किया वो आज प्रेरणा स्त्रोत है। साथ ही सीएम धामी ने कहा कि आज उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का प्रयास किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed