देहरादून जनता दरबार में 239 शिकायतें, स्कूल फीस माफी के मामलों की भरमार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260420-WA0054.jpg

देहरादून में सोमवार को जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 239 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, राशन कार्ड, आर्थिक सहायता और सबसे अधिक स्कूल फीस माफी से जुड़े मामले शामिल रहे।
जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
जनता दरबार में कई जरूरतमंदों को राहत भी दी गई। एक बुजुर्ग महिला का पानी का बड़ा बिल आंशिक रूप से माफ किया गया, वहीं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता और बेटियों की स्कूल फीस माफी के निर्देश दिए गए।
महिलाओं, विधवाओं और बीमार व्यक्तियों के मामलों में विशेष संवेदनशीलता दिखाते हुए ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के तहत मदद देने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा राशन कार्ड, मुआवजा, भूमि विवाद और अन्य शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed