अक्षय तृतीया पर गंगोत्री धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड के उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है।
आज पवित्र पर्व अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट विधिवत रूप से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही चारधाम यात्रा 2026 का आधिकारिक शुभारंभ भी हो गया है।
इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं गंगोत्री धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने नरेंद्र मोदी के नाम से मां गंगा की पहली पूजा-अर्चना की।
वैदिक मंत्रोच्चार और “गंगा मैया की जय” के जयघोष के बीच शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट खोले गए। इस दौरान पूरा धाम परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।
देश और विदेश से आए हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और पावन क्षण के साक्षी बने।
वहीं, चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष सरकार ने प्लास्टिक मुक्त चारधाम यात्रा का संकल्प भी लिया है।
