अक्षय तृतीया पर खुले यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा शुरू। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260419_135602.jpg

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। शुभ मुहूर्त के अनुसार दोपहर 12:35 बजे कपाटोद्घाटन हुआ, जिसके साथ ही ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया।
सुबह मां यमुना की डोली खुशीमठ खरसाली से पारंपरिक विधि-विधान के साथ रवाना हुई। शनिदेव की डोली की अगुवाई में यात्रा शुरू हुई और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा।
धाम पहुंचने पर हवन-पूजन के बाद कपाट खोले गए। अब अगले छह माह तक देश-विदेश से श्रद्धालु यहां मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed