विकासनगर अपहरण-फिरौती कांड: फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, गिरोह का खुलासा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260418-WA0055.jpg

विकासनगर में चर्चित अपहरण और फिरौती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में फरार चल रही आखिरी आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले इस सनसनीखेज मामले में पांच आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने भोजावाला निवासी शक्ति पुंडीर का घर में घुसकर अपहरण किया था और उनकी मां से एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। वारदात के बाद से ही फरार चल रही महिला आरोपी पिछले करीब ढाई महीने से पुलिस को लगातार चकमा दे रही थी।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को समरफील्ड स्कूल के पास से दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह संगठित तरीके से लोगों को निशाना बनाकर ब्लैकमेल और उगाही करता था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed