देहरादून में “ऑपरेशन क्रैकडाउन”: 43 हजार बाहरी लोगों की जांच, 4,466 संदिग्धों पर कार्रवाई। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260401-WA0073.jpg

उत्तराखण्ड में बाहरी राज्यों से आकर रह रहे संदिग्ध व आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर “ऑपरेशन क्रैकडाउन” चलाया गया।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में डेढ़ महीने तक चले इस अभियान में 342 अपार्टमेंट, 59 गेटेड कॉलोनियों और 30 हजार से अधिक घरों में सत्यापन किया गया। कुल 43,499 बाहरी व्यक्तियों की जांच हुई, जिनमें से 4,466 संदिग्ध पाए गए और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
किरायेदार व कर्मचारियों का सत्यापन न कराने वाले 2,596 लोगों पर 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 2.59 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। 1,805 अन्य संदिग्धों पर भी कार्रवाई हुई और 63 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा, बिना वैध दस्तावेज के रह रही 3 विदेशी महिलाओं और 7 अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का यह सत्यापन अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed