गढ़वाल-कुमाऊं-लैंड-फ्रॉड-निस्तारण-निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में लैंड फ्रॉड के मामले को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। गढ़वाल मंडल में लैंड फ्रॉड के मामलों के निस्तारण को लेकर गढ़वाल आयुक्त कार्यालय देहरादून में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आईजी गढ़वाल समेत गढ़वाल मंडल के सभी एसडीएम और तहसीलदार के साथ समस्त अधिकारी मौजूद रहे। गढ़वाल मंडल में 2021 से अब तक 200 मामले में से 40 मामलों का निस्तारण इस बैठक में कर दिया गया। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया की हर 15 दिन में बैठक का आयोजन किया जाएगा जिससे लैंड फ्रॉड के मामलों जल्द निस्तारण किया जा सके। उन्होंने बताया लैंड फ्रॉड के मामलों में 7 से 8 में मुकदमा दर्ज होना है । वही कई मामले एक से डेढ़ हफ्ते में निस्तारित हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि लैंड फ्रॉड के मामले में पुलिस की भूमिका अनावश्यक नहीं होनी चाहिए । अब लैंड फ्रॉड के मामले में लैंड फ्रॉड कमेटी की मंजूरी के बाद ही मुकदमा दर्ज होगा। जिससे भूमि धोखाधड़ी मामले में पारदर्शिता से न्याय मिल सके ।
