“देहरादून डीएम जनता दर्शन में 212 शिकायतों का निस्तारण, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को राहत के निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260406-WA0109.jpg

देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 212 से अधिक शिकायतें मिलीं। डीएम ने अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
छबीलबाग निवासी 82 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग की पानी के भारी बिल की समस्या पर जल संस्थान को राहत देने के निर्देश दिए गए।
विकासनगर की मीना बंसल के मामले में मुआवजा दिलाने हेतु एफआईआर और लेबर कोर्ट में केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
ऋषिकेश के बुजुर्ग दंपति की शिकायत पर एसडीएम कोर्ट में वाद दर्ज करने को कहा गया।
धर्मपुर की रोशनी रावत की बेटियों की शिक्षा के लिए प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा से मदद दिलाने के निर्देश दिए गए।
हर्रावाला के बाबूराम मौर्य की नहर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed